Skip to main content

"भारत का जी-20 संस्कृति ट्रैक 'कल्चर ऑफ लाइफ' के विचार पर आधारित है- जो सतत जीवन जीने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली का अभियान है"- संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन

 

जी-20 की संस्कृति कार्यसमूह की पहली बैठक 22 से 25 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित की जाएगी

संस्कृति मंत्रालय 22 से 25 फरवरी 2023 तक  मध्य प्रदेश के खजुराहो में संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की पहली बैठक का आयोजन कर रहा है।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001A3IB.jpg

जी-20 के संस्कृति कार्यसमूह (सीडब्ल्यूजी) की आगामी पहली बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन ने कहा, “भारत संस्कृति में इतना समृद्ध और विविधता भरा है कि ये सांस्कृतिक जुड़ाव अपना एक अलग ही महत्व हासिल कर लेता है। जी-20 की व्यापक थीम "वसुधैव कुटुम्बकम"- एक पृथ्वीएक परिवारएक भविष्यहै। संस्कृति मंत्रालय ने भारत की जी-20 की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" से प्रेरित सांस्कृतिक परियोजनाओं का एक मजबूत कार्यक्रम विकसित किया है। संस्कृति सचिव ने आगे बताया कि भारत का जी-20 संस्कृति ट्रैक 'कल्चर फॉर लाइफके विचार पर आधारित है- यानी सतत जीवन के लिए एक अभियान के तौर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली।

श्री गोविंद मोहन ने ये भी कहा कि इस संस्कृति कार्यसमूह की चार बैठकें होंगी। वे खजुराहोभुवनेश्वरहम्पी में होंगी और आखिरी स्थल तय किया जाना बाकी है। उन्होंने ये भी बताया कि खजुराहो के लिए थीम है- "सांस्कृतिक संपदा का संरक्षण और बहाली।"

संस्कृति सचिव ने कहा, “खजुराहो में सांस्कृतिक कार्यसमूह की इस बैठक में एक प्रदर्शनी भी आयोजित होगी जो महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान के साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी करेंगे।

श्री गोविंद मोहन ने बताया कि इस अवसर पर खजुराहो नृत्य महोत्सव सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यहां आने वाले प्रतिनिधि पश्चिमी समूह के मंदिरों का भी दौरा करेंगेजो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। उन्हें पन्ना टाइगर रिजर्व भी ले जाया जाएगा। इस बैठक में 125 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002GXBW.jpg

खजुराहो एक प्राचीन शहर है जो अपने भव्य मंदिरों और विस्तृत मूर्तियों के लिए जाना जाता है। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के तौर पर ख्यात खजुराहो समूह के स्मारकों का निर्माण चंदेल राजवंश द्वारा 950-1050 ईस्वी के बीच करवाया गया था।

बेहद बारीक और विस्तृत कारीगरी वाली मूर्तियों से अलंकृत नागर शैली की इस वास्तुकला का सौंदर्य उस समय की सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथाओं से परिचय करवाता है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, 12वीं शताब्दी ईस्वी में खजुराहो में मंदिर स्थल में 85 मंदिर थेजो 20 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए थे। हालांकिआज इनमें से केवल 25 मंदिर ही बचे हैं जो 6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं।

इस बैठक के एक भाग के रूप में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर (एमसीसीसी) में "री(अ)ड्रेस: रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स" शीर्षक से एक प्रदर्शनी लगेगीजिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान और संस्कृतिपर्यटन एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी द्वारा किया जाएगा।

भारत ने 'वसुधैव कुटुम्बकम' - 'एक पृथ्वीएक परिवारएक भविष्यकी थीम को प्रकट करते हुए 1 दिसंबर 2022 को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। ये दर्शन एक प्राचीन भारतीय संस्कृत ग्रंथमहा उपनिषद से लिया गया है जो मानवपशु और पौधों सहित समस्त जीवन के मूल्य की और पृथ्वी पर व व्यापक ब्रह्मांड में उनके परस्पर संबंधों की पुष्टि करता है। इसकी भावना समावेशितासार्वभौमिक कल्याण और सभी प्राणियों के बीच सद्भाव के विचार में निहित है। ये इस विश्वास पर आधारित है कि सभी व्यक्ति सामूहिक रूप से एक-दूसरे और उनके साझा भविष्य के प्रति जिम्मेदार हैं। 'वसुधैव कुटुम्बकमका उद्देश्य है- समग्रतापूर्ण जीवन जीने और लोगों के अनुकूल धरती बनाने का प्रयास करते हुए सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक परंपराओं की विविधता को बढ़ावा देनाउत्सव मनाना और उन्हें शामिल करना।

सीडब्ल्यूजी भारत के चार ऐतिहासिक शहरों में चार बैठकों के माध्यम से विकसित होगा और चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर जी-20 संवाद को आगे बढ़ाएगा। भारत का सीडब्ल्यूजी वैश्विक मंच पर एक प्रमुख विषय के रूप में संस्कृति के उद्भव को प्रतिबिंबित करेगा। ये सभी स्तरों पर बहुपक्षीय और बहु-सांस्कृतिक सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए 'संस्कृतिको अपनाएगा और इस आदर्श को आगे बढ़ाने और भविष्य की वैश्विक सांस्कृतिक नीतियों और पहलों को सूचित करने का लक्ष्य रखेगा।

भारत के सीडब्ल्यूजी के चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सांस्कृतिक संपदा का संरक्षण और पुनर्स्थापनसतत भविष्य के लिए लिविंग हेरिटेज का उपयोग; सांस्कृतिक व रचनात्मक उद्योगों और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनासंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाना शामिल है।

इन प्राथमिकताओं को लेकर आगे भी जुड़ने के लिए सीडब्ल्यूजी ने सांस्कृतिक परियोजनाओं जैसे प्रदर्शनियोंइमर्सिव अनुभवोंसंगोष्ठियोंसेमिनारोंआर्ट रेज़ीडेंसीकार्यशालाओंप्रकाशनों आदि का एक साल भर चलने वाला दमदार कार्यक्रम भी विकसित किया है।


प्रविष्टि तिथि: 15 FEB 2023 7:06PM by PIB Delhi

Comments

Popular posts from this blog

महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम

  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : हर साल आज के दिन यानी 08 मार्च दुनिया भर में महिलाओं के त्याग , साहस और सम्मान को समर्पित दिन होता है। महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं , लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे रही हैं। खेल जगत की बात करें , मनोरंजन की या फिर राजनीति के क्षेत्र में , महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। आइये आज हम चर्चा करते है मिशन शक्ति के बारे में : मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तीकरण सुनिश्चित करने हेतु एक मिशन मोड कार्यक्रम है जिसे महिलाओं की रक्षा , सुरक्षा और सशक्तीकरण हेतु अम्ब्रेला योजना के रूप में कार्यान्वयन हेतु 15 वें वित्त आयोग की अवधि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान लॉन्च किया गया । यह योजना संपूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने और उनके जीवन में बदलाव लाएगी तथा उन्हें नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार ब

एआईसीटीई और बीपीआरडी ने साइबर खतरों से निपटने एवं प्रभावकारी समाधान प्रदान करने के लिए संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘कवच-2023’का शुभारंभ किया

  भारत की साइबर तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और 21वीं सदी की साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से अभिनव विचारों और तकनीकी समाधानों की पहचान करने के लिए आज राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘ कवच-2023 ’ का शुभारंभ किया गया।   https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image 0012 W 95. jpg अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष डॉ. टी. जी. सीताराम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कवच-2023 राष्ट्रीय स्‍तर का एक अनूठा हैकथॉन है , जिसे शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ , एआईसीटीई , पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी , गृह मंत्रालय) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी , गृह मंत्रालय) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है और जिसका उद्देश्‍य साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और 21वीं सदी की साइबर अपराध की उन चुनौतियों से निपटने के लिए अभिनव विचारों और तकनीकी समाधानों की पहचान करना है जिनका सामना हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आम नागरिकों को करना पड़ रहा है।   इस अवसर पर श्री बालाजी श्रीवास्तव , आईपीएस

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और संस्थागत उपचार

  वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए 01 अप्रैल, 2015 से वन स्टॉप सेंटर/ ओएससी/साक्षी केंद्र स्थापित करने की स्कीम क्रियान्वित कर रहा है। स्कीम का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को समेकित सेवाएं सुलभ कराना है, जिनमें निम्न सेवाएं शामिल हैं। 1. चिकित्सा सहायता,  2. पुलिस सहायता,  3. कानूनी सहायता / मामला प्रबंधन, 4. मनो-सामाजिकं परामर्श,  5. अस्थायी सहायता  घरेलु हिंसा अधिनियम में वर्णित “व्यथित व्यक्ति” से अभिप्राय कोई ऐसी महिला है जो प्रत्यर्थी की घरेलू नातेदारी में है या रही है और जिसका अभिकथन है कि वह प्रत्यर्थी द्वारा किसी घरेलू हिंसा का शिकार रही है  "प्रत्यर्थी” से कोई वयस्क पुरुष अभिप्रेत है जो व्यथित व्यक्ति (महिला) की घरेलू नातेदारी में है या रहा है और जिसके विरुद्ध व्यथित व्यक्ति (महिला) ने, इस अधिनियम के अधीन कोई अनुतोष चाहा है: सवाल : क्या व्यथित महिला के अलावा भी अन्य घर का सदस्य शिकायत दर्ज करा सकता है? जवाब : हाँ !  कोई व्यथित पत्नी या विवाह की प्रकृति की किसी नातेदारी में रहने वाली कोई महिला भी पति या पुरुष भागीदार क