Skip to main content

Posts

Featurs Post

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और संस्थागत उपचार

Recent posts

महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम

  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : हर साल आज के दिन यानी 08 मार्च दुनिया भर में महिलाओं के त्याग , साहस और सम्मान को समर्पित दिन होता है। महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं , लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे रही हैं। खेल जगत की बात करें , मनोरंजन की या फिर राजनीति के क्षेत्र में , महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। आइये आज हम चर्चा करते है मिशन शक्ति के बारे में : मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तीकरण सुनिश्चित करने हेतु एक मिशन मोड कार्यक्रम है जिसे महिलाओं की रक्षा , सुरक्षा और सशक्तीकरण हेतु अम्ब्रेला योजना के रूप में कार्यान्वयन हेतु 15 वें वित्त आयोग की अवधि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान लॉन्च किया गया । यह योजना संपूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने और उनके जीवन में बदलाव लाएगी तथा उन्हें नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार ब

"भारत का जी-20 संस्कृति ट्रैक 'कल्चर ऑफ लाइफ' के विचार पर आधारित है- जो सतत जीवन जीने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली का अभियान है"- संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन

  जी-20 की संस्कृति कार्यसमूह की पहली बैठक 22 से 25 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित की जाएगी संस्कृति मंत्रालय 22 से 25 फरवरी 2023 तक    मध्य प्रदेश के खजुराहो में संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की पहली बैठक का आयोजन कर रहा है। जी-20 के संस्कृति कार्यसमूह (सीडब्ल्यूजी) की आगामी पहली बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन ने कहा , “ भारत संस्कृति में इतना समृद्ध और विविधता भरा है कि ये सांस्कृतिक जुड़ाव अपना एक अलग ही महत्व हासिल कर लेता है। जी-20 की व्यापक थीम "वसुधैव कुटुम्बकम"- एक पृथ्वी ,  एक परिवार ,  एक भविष्य '  है। संस्कृति मंत्रालय ने भारत की जी-20 की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" से प्रेरित सांस्कृतिक परियोजनाओं का एक मजबूत कार्यक्रम विकसित किया है। संस्कृति सचिव ने आगे बताया कि भारत का जी-20 संस्कृति ट्रैक  ' कल्चर फॉर लाइफ '  के विचार पर आधारित है- यानी सतत जीवन के लिए एक अभियान के तौर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली। श्री गोविंद मोहन ने ये भी कहा कि इस संस्कृति कार्यसमूह की चार बैठकें होंगी

एआईसीटीई और बीपीआरडी ने साइबर खतरों से निपटने एवं प्रभावकारी समाधान प्रदान करने के लिए संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘कवच-2023’का शुभारंभ किया

  भारत की साइबर तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और 21वीं सदी की साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से अभिनव विचारों और तकनीकी समाधानों की पहचान करने के लिए आज राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘ कवच-2023 ’ का शुभारंभ किया गया।   https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image 0012 W 95. jpg अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष डॉ. टी. जी. सीताराम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कवच-2023 राष्ट्रीय स्‍तर का एक अनूठा हैकथॉन है , जिसे शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ , एआईसीटीई , पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी , गृह मंत्रालय) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी , गृह मंत्रालय) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है और जिसका उद्देश्‍य साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और 21वीं सदी की साइबर अपराध की उन चुनौतियों से निपटने के लिए अभिनव विचारों और तकनीकी समाधानों की पहचान करना है जिनका सामना हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आम नागरिकों को करना पड़ रहा है।   इस अवसर पर श्री बालाजी श्रीवास्तव , आईपीएस