"भारत का जी-20 संस्कृति ट्रैक 'कल्चर ऑफ लाइफ' के विचार पर आधारित है- जो सतत जीवन जीने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली का अभियान है"- संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन
जी-20 की संस्कृति कार्यसमूह की पहली बैठक 22 से 25 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित की जाएगी संस्कृति मंत्रालय 22 से 25 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के खजुराहो में संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की पहली बैठक का आयोजन कर रहा है। जी-20 के संस्कृति कार्यसमूह (सीडब्ल्यूजी) की आगामी पहली बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए संस्कृति सचिव श्री गोविंद मोहन ने कहा , “ भारत संस्कृति में इतना समृद्ध और विविधता भरा है कि ये सांस्कृतिक जुड़ाव अपना एक अलग ही महत्व हासिल कर लेता है। जी-20 की व्यापक थीम "वसुधैव कुटुम्बकम"- एक पृथ्वी , एक परिवार , एक भविष्य ' है। संस्कृति मंत्रालय ने भारत की जी-20 की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" से प्रेरित सांस्कृतिक परियोजनाओं का एक मजबूत कार्यक्रम विकसित किया है। संस्कृति सचिव ने आगे बताया कि भारत का जी-20 संस्कृति ट्रैक ' कल्चर फॉर लाइफ ' के विचार पर आधारित है- यानी सतत जीवन के लिए एक अभियान के तौर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली। श्री गोविंद मोहन ने ये भी कहा कि इस संस्कृति कार्यसमूह की चार बैठकें होंगी